मुंगेली

मुंगेली नगर पालिका में भ्रष्टाचार और भू माफिया की हरकतों के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

(मनीष नामदेव) : मुंगेली – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने मुंगेली के एसडीएम कार्यालय का घेराव कर जिले में बिगड़ी हुई व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। नगर पालिका में भ्रष्टाचार व भू माफियाओं के अवैध प्लाटिंग मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं ने लगाए गए बैरिकेटस को तोड़कर अनुभागीय अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो तक पहुंचे और उन्हें राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

घेराव कार्यक्रम जिले के प्रभारी शिवरतन शर्मा की अगुवाई में किया गया। उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर पद हासिल करने का आरोप लगाकर प्रदेश सरकार पर भी विभिन्न योजनाओं को लेकर हमला बोला। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button