देश

नमामि गंगे प्रॉजेक्ट में बड़ा हादसा, ट्रांसफार्मर फटने से 14 की मौत…..

Advertisement


(शशि कोन्हेर) : उत्तराखंड के चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के पास भयानक हादसा हो गया है। यहां करंट लगने से 14 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में 5 जख्मी भी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चमोली में अलकनंदा नदी के तट पर जहां यह नमामि गंगे प्रोजेक्ट चल रहा था वहीं पर एक ट्रांसफार्मर के फटने से यह हादसा हुआ है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

Advertisement
Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि इस प्रोजेक्ट साइट के केयर टेकर की भी करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। जब स्थानीय लोगों ने और मृतक केयर टेकर के परिजनों ने उनका मृत शरीर देखा तब पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। लेकिन यहां आने के बाद पुलिस समेत कई लोग भी करंट की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि अलकनंदा नदी पर बने रेलिंग में करंट दौड़ गई थी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button