देश

भाजपा विधायक हार्दिक पटेल ने इस अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन.. गोद लिए 207 कुपोषित बच्चे और..!



(शशि कोन्हेर) : भाजपा विधायक हार्दिक पटेल ने गुरुवार को विरमगाम शहर में अपना 30वां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। उनके अनोखे तरीके से जन्मदिन मनाने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है। अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने 207 कुपोषित बच्चों को तीन महीने के लिए गोद लिया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए विरमगाम शहर में एक समारोह किया। जहां उन्होंने जरूरतमंदों को सामान दिया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, जरूरतमंद लोगों में बच्चे, सिंगल पैरेंट और किसान शामिल थे। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के 80 बूथ अध्यक्षों को 2 लाख रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, इस मौके पर 40 विधवाओं को सिलाई मशीन और 6 दिव्यांगों को तीन पहिया साइकिल दी गई। विधान सभा क्षेत्र में हार्दिक पटेल के जन्मदिन मनाने के तरीके को लेकर चर्चा है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button