छत्तीसगढ़बिलासपुर

हिंसा और घृणा की राजनीति करने से भाजपा को सत्ता ज़रूर मिल रही है मगर इससे देश पीछे छूट रहा है : भूपेश बघेल

(इरशाद अली  संपादक लोकस्वर टीवी के साथ प्रदीप भोई) :  बिलासपुर :  कन्याकुमारी से कांग्रेस ने भारत जोड़ो पद यात्रा की शुरुआत कर दी है।कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित हज़ारों कांग्रेस के पदाधिकारी कायर्यकर्ताओं ने इस पद यात्रा की शुरुआत गुरुवार की सुबह कन्याकुमारी से की।

Advertisement

वहां से दोपहर बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर आ गए हैं।जैन इंटरनेशनल स्कूल स्थित हेलीपैड में मौजूद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा में जमकर खलबली मची हुई है।केंद्र से लेकर जिला स्तर तक के भाजपा नेता परेशान है और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि दरअसल यह भारत जोडो यात्रा देश को बचाने की यात्रा है, क्योंकि रथयात्रा निकालने वाले देश मे घृणा और हिंसा की राजनीति करते है।इसकी वजह से उन्हें सत्ता तो मिल जाती है मगर देश पीछे छूट जाता है। देश पीछे ना जाए और यहां सामाजिक समरसता भाईचारा बना रहे इसीलिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई है उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र है चुनाव होते रहते हैं मगर इन चुनावों के कारण देश को बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि कल यानी बुधवार की सुबह राहुल गांधी कोयंबटूर गए जहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी शहीद हुए थे।

Advertisement

कन्याकुमारी में विवेकानंद जी के स्मारक गए। गांधी मंडप के अलावा और भी पवित्र स्थल जा करके उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत की है।भारत देश संत महात्माओं का देश है जहां प्रेम भाईचारा सद्भाव है कांग्रेस उसी परंपरा को लेकर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी चरम पर है समाज में हिंसा और जहर फैलाया जा रहा है उसी को लेकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा की शुरुआत की गई है।भाजपा देश का लोकतंत्र खत्म करने में लगी हुई है जिसे लोगों के बीच उनके द्वारा ले जाया जा रहा है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि छत्तीसगढ़ में आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत जी आए हुए हैं हमने उन्हें आमंत्रित किया है कि वे छत्तीसगढ़ में गौठान,माता कौशल्या का मंदिर और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल का निरीक्षण करें। आईटी के छापों को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही कह दिया था कि  जब भी किसी को वे सहयोग करेंगे छापे पड़ने लगेंगे। झारखंड से एमएलए छत्तीसगढ़ क्या आए लगभग 500 स्थानों पर आईटी और ईडी के छापे पड़ गए। उन्होंने कहा वह पहले ही कह चुके हैं जो भी इनके खिलाफ दूसरों को सहयोग करेगा उनको परेशान किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button