देश

BREAKING : दिल्ली-NCR व यूपी में महसूस किए गए भूकंप के जोरदार झटके, 6.3 मापी गई तीव्रता; नेपाल में 3 की मौत

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : दिल्ली-NCR में भूकंप  के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। दिल्ली-NCR में 1 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

Advertisement
Advertisement

1 बजकर 58 मिनट पर महसूस किए गए झटके
बता दें कि देर रात दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 1 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप से लोग एकदम दहशत में आ गए और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके नोएडा और आसपास के शहरों में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 6.3 थी।

Advertisement

नेपाल में 3 लोगों की मौत
नेपाल के दोती जिले में स्थानीय समयानुसार लगभग 2:12 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान एक घर गिरने से 3 लोगों की मृत्यु हुई है।

Advertisement

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी जानकारी

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 9 नवंबर को करीब 1.57 बजे नेपाल और मणिपुर में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। वहीं, दिल्ली के न्यू अशोक नगर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर से निकलकर गलियों में आ गए।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद एक टैक्सी चालक ने बताया कि मैं सवारी लेकर जा रहा था, तभी भूकंप के झंटके महसूस हुए फिर सवारी उतरी। हमने थोड़े समय के लिए इसे महसूस किया। वहीं, एक यात्री ने बताया कि हम एक ऑटो से उतर रहे थे कि तभी हमें झटके महसूस हुए। ऑटो चालक भी डर गया, मैंने चारों ओर देखा तो दूसरे लोगों को भी झटके महसूस हुए। इसके तुरंत बाद हम रुक गए।

यूपी में भी महसूस किए गए थे भूकंप के झटके
इससे पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में मंगलवार रात 8 बजकर 52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 दर्ज की गई थी। भूकंप का केंद्र भारत-नेपाल सीमा पर धारचूला क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। हालांकि, भूकंप से किसी के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।

नेपाल के डोटी में 9:07 बजे महसूस किए गए झटके
उत्तराखंड से सटे सुदूर पश्चिम नेपाल के डोटी में मंगलवार रात 9:07 बजे भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 थी। भूकंप का प्रभाव नेपाल के करनाली और लुंबिनी जिले में सबसे ज्यादा रहा। इसके बाद देर रात करीब दो बजे भारत में भी भूकंप के झटके महससू किए गए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button