छत्तीसगढ़

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार मृत, एक गंभीर

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मोटरसाइकिल चालक रवि मरावी की मौके पर ही मौत हो गई। वही उसका साथी प्रीतम साहू की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Advertisement
Advertisement

जिसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक बोड़सरा बाईपास पर पहुंचे थे तभी अचानक पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। मृतक रवि मरावी रतनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

Advertisement

वही आहत प्रीतम साहू ओड़ान बलौदा बाजार का बताया जा रहा है। , हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। हिर्री पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Advertisement

वाहनों के तेज रफ्तार के चलते हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। जरूरत है ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button