जांजगीर-चाम्पा
सड़क हादसे में बाइक सवार आरक्षक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

जांजगीर-चांपा। जिले के लछनपुर चौक के पास देर रात सड़क हादसे में एक आरक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रहलाद दिनकर के रूप में हुई है, जो चाम्पा थाने में पदस्थ था।
जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी पूरी कर प्रहलाद दिनकर बाइक से जांजगीर लौट रहे थे। इसी दौरान लछनपुर चौक के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को मर्च्युरी भेज दिया है और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालकर वाहन की तलाश कर रही है।




