जांजगीर-चाम्पा

ढोंगी बाबा का काला सच: इलाज के नाम पर महिला से अनाचार, हिमाचल से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चमत्कार और इलाज के नाम पर महिला के साथ अनाचार करने वाले कथित बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान स्वामी निर्मल जी उर्फ निर्मल बाबा (60 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसे धर्मशाला से पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisement

मामले के अनुसार, आरोपी बाबा चैत्र नवरात्रि के दौरान पामगढ़ क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए पहुंचा था और खुद को चमत्कारी बताकर लोगों को झांसे में लेता था। पीड़िता अपनी सहेली के साथ उससे मिलने पहुंची, जहां आरोपी ने शरीर के दर्द को ठीक करने का भरोसा दिलाया और बाद में उसे अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी महिला को पामगढ़ से बिलासपुर और फिर मध्य प्रदेश के मैहर ले गया, जहां होटल में ठहराकर इलाज के नाम पर बार-बार दुष्कर्म किया।

Advertisement

इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल करने के लिए फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। परेशान होकर पीड़िता ने 11 अप्रैल 2026 को थाना पामगढ़ में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की।

 

निवेदिता पाल के निर्देशन और उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। 21 अप्रैल को धर्मशाला में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे BNS की धारा 64(2)(एम) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button