छत्तीसगढ़

सीएम ने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का किया शुभारंभ, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

रायपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर से “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025” का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने नगरीय निकायों की स्वच्छता को समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने खुद झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

Advertisement

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन विभाग और स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, कचरा प्रबंधन मॉडल और महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को देखा। साथ ही “खुशियों का ठेला” योजना के अंतर्गत महिला वेंडर्स को यूपीआई साउंड बॉक्स डिवाइस भी वितरित किए।

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button