डीजल चोर गिरोह के फरार तीन आरोपी गिरफ्तार….

जांजगीर-चांपा जिले की चांपा पुलिस को डीजल चोरी के एक बड़े मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। डीजल चोर गिरोह के फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी नेशनल हाईवे पर खड़े वाहनों से मौका देखकर बड़ी मात्रा में डीजल चोरी कर एकत्रित करते थे और फिर उसे बेच देते थे।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का 70 लीटर डीजल, 4150 रुपये नकद, डीजल टैंक तोड़ने में इस्तेमाल किया गया पेंचकस और एक टैंकर जब्त किया गया है। इससे पहले इसी गिरोह के तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके पास से एक स्कॉर्पियो और चोरी का डीजल बरामद हुआ था।
गिरफ्तार आरोपियों में नरेश कुमार भारती, शिशुपाल केवट और पुष्पेंद्र केवट शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और एसडीओपी यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।
इस पूरे ऑपरेशन में थाना चांपा, साइबर सेल और अन्य पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।




