देश

महाराष्‍ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर; एकनाथ शिंदे बनेंगे सीएम, राज्‍यपाल से मिलने के बाद देवेंद्र फडणवीस का एलान

एकनाथ शिंदे के मुंबई में दाखिल होने के साथ ही महाराष्‍ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में घोषणा की कि एकनाथ शिंदे सूबे के नए मुख्यमंत्री होंगे। शपथ समारोह आज शाम 7.30 बजे होगा। मालूम हो कि एकनाथ शिंदे गुरुवार दोपहर को गोवा से मुंबई पहुंचे। उन्‍होंने भाजपा के कद्दावर नेता देवेंद्र फडणवीस से दक्षिण मुंबई में उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। शिंदे और फडणवीस के बीच बैठक हुई जिसके बाद दोनों नेता राजभवन पहुंचे और राज्‍यपाल को समर्थक विधायकों की सूची सौंपी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button