देश

BIG BREAKING : मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कल ही सरकार ने वापस ली थी सुरक्षा…..

(शशि कोन्हेर) : अपने गीतों के माध्यम से गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गायक सिद्धू मूसेवाला की मानसा में हत्या कर दी गई है। उन पर मानसा में अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। पहले गंभीर रूप से घायल सिद्धू मूसेवाला को मानसा के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गाय। उन पर हमले में दो अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। जानलेवा हमले के समय सिद्धू मूसेवाला खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे थे।

Advertisement

यह घटना मानसा में हुई है। यहां पर मूसेवाला पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। घटना के बाद सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मानसा के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें नहीं बचाया जा सका। उनके दो अन्य साथियों को भी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी। मूसेवाला के पास पहले करीब 8 से 10 गनमैन थे। मान सरकार ने एक्शन लेते हुए उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे।

Advertisement

सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में राजनीति में किस्मत आजमाने का फैसला किया था। उन्हें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में लेकर आए और मानसा से टिकट दी। हाालंकि चुनाव में वह आम आदमी पार्टी के डा. विजय सिंगला के हाथों हार गए। विजय सिंगला स्वास्थ्य मंत्री बने लेकिन भ्रष्टाचार के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। सिद्धू मूसेवाला हथियारों को बढ़ावा देने वाले गानों के कारण विवादों में रहे और केस भी दर्ज हुआ था। एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ली थी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button