देश

मैतेई स्टूडेंट्स मर्डर में बड़ा ऐक्शन, मणिपुर में छह हत्यारोपियों पर शिकंजा….सीएम बोले-मिलेगी कड़ी सजा

Advertisement


(शशि कोन्हेर) : मणिपुर में अपहरण के बाद हुई हत्या मामले में रविवार को बड़ा ऐक्शन हुआ है। सीबीआई और मणिपुर पुलिस ने छह हत्यारोपियों पर शिकंजा कसा है। इनमें से चार को गिरफ्तार किया गय है, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। इस घटना के कारण पिछले सप्ताह मणिपुर में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ था। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस बात की जानकारी दी। सिंह ने कहा कि सरकार मामले में दोषियों के लिए मौत की सजा समेत अधिकतम सजा सुनिश्चित करेगी।

Advertisement
Advertisement


मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने ‘एक्स’ पर कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि फिजाम हेमनजीत और हिजाम लिनथोइंगंबी के अपहरण और हत्या के लिए जिम्मेदार कुछ मुख्य आरोपियों को आज चुराचांदपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा कि कहा जाता है, कोई अपराध करने के बाद भाग सकता है, लेकिन कानून के लंबे हाथों से नहीं बच सकता। हम उनके द्वारा किए गए जघन्य अपराध के लिए मृत्युदंड सहित अधिकतम सजा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Advertisement


एक युवक और एक युवती छह जुलाई को लापता हो गए थे। उनके शवों की तस्वीरें 25 सितंबर को सामने आईं। इसके बाद, 26 और 27 सितंबर को छात्रों के हिंसक विरोध प्रदर्शन ने राज्य की राजधानी को हिलाकर रख दिया। भीड़ ने 28 सितंबर की रात को मुख्यमंत्री के पैतृक घर पर हमला करने की कोशिश की थी, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था। कुकी और मैतेई संघर्ष के बीच हत्या का यह सबसे ताजा हत्या का मामला है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button