देश

बड़ा हादसा, पुलिस की जीप नदी में गिरी, 6 जवानों के मौत की खबर….4 गंभीर रूप से घायल

Advertisement


(शशि कोन्हेर) : हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के कहर के बीच सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। ऐसी ही एक दर्दनाक घटना में चंबा जिले के तीसा थाना क्षेत्र में पुलिस जवानों से भरी एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़कने के बाद सियोल नदी में जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार छह जवानों के मरने की खबर है। वहीं चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

चंबा के एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार छह लोग मारे गए हैं। मृतकों में चालक और पांच पुलिस कर्मी हैं। चार लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं नदी के तेज बहाव में एक जवान लापता है। पुलिस व एनडीआरएफ की टीमें लापता जवान की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति के लिए प्रार्थना की है और शोकग्रस्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री की ओर से जिला प्रशासन को घायलों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button