विदेश

नाइजीरिया में नाव पलटने से बड़ा हादसा….. 100 लोगों की मौत और कई लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

(शशि कोन्हेर) : नाइजीरिया में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। देश के उत्तरी इलाके में एक नाव के पलट जाने से करीब 100 लोगों की मौत हो गई। पुलिस टीम की ओर से यह जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि नाव हादसे में जीवित बचे लोगों की तलाश की जा रही है। क्वारा राज्य के पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी अजयायी ने बताया कि नाव नाइजर राज्य के नजदीक नाइजर नदी में सोमवार सुबह पलट गई। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है।

Advertisement

वहीं, अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के पश्चिमी हिस्से में एरी कनाल में पर्यटकों को ले जा रही नौका पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ‘लॉकपोर्ट केव टूर्स’ की ओर से संचालित नौका पर 29 लोग सवार थे और इसके पलटने से सभी लोग पानी में गिर गए। 300 फुट लंबे इस जलमार्ग में पांच से छह फुट पानी था। कुछ यात्री खुद ही किनारे तक पहुंच गए, जबकि करीब 16 लोगों को बचाव कर्मियों ने निकाला। अधिकारियों ने हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की। उसकी पत्नी को अस्पताल ले जाया गया है। लॉकपोर्ट दमकल विभाग के प्रमुख लूका क्युआगलिआनो ने बताया कि कुल 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी को मामूली चोटे आई हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button