छत्तीसगढ़

नगर के विभिन्न वार्डों में  निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन

(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर- (सरगुजा)
नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में  करोड़ों रुपए  लागत से होने वाले विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू, नप उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे, एवं वार्ड  पार्षदों के द्वारा  21  फरवरी दिन मंगलवार को बाकायदा पूजा अर्चना के साथ किया गया। 

Advertisement

मिले शासकीय स्वीकृति के अनुसार राज्य प्रवर्तित योजना के तहत लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 13 देवतालाब में 46.9 लाख  सौनदरीकरण। वार्ड क्रमांक 08 सिंगरा तालाब में 42.29 लाख के सौंदर्यकरण। वार्ड क्रमांक 10 टटेगा डबरी में 12.5 लाख के सौंदर्यकरण।

Advertisement
Advertisement

तथा वार्ड क्रमांक 07 में रिटर्निग वाल तथा अन्य दूसरे वार्डों में निर्माण कार्य कराये जायेंगे। उक्त सभी होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन  स्थानीय ग्राम  बैगा द्वारा लोकरीति के साथ विधि विधान से  कराया गया।

Advertisement

दौरान भूमि पूजन  के नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता,  सेवानिवृत्त सुरेश जायसवाल नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल, पार्षद बृज किशोर पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, पवन भुईया, गप्पू खान उप अभियता अशोक सिंह, ठेकेदार महेश नायर, संजय गुप्ता, चन्द्रभान सिह के मौजूदगी में भूमि पूजन कार्यक्रम मुकम्मल हुई।
उपस्थित वार्डवासियों को  पूजा प्रसाद का वितरण किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button