बिलासपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने केंद्रीय गृह मंत्री के कोरबा आगमन की तैयारियों जायजा लिया

(शशि कोन्हेर) : भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के कोरबा आगमन और उनकी आमसभा को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव ने आम सभा स्थल जाकर वहां की तैयारियों को अंतिम रूप से देखा और पार्टी नेताओं से चर्चा की। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मां सर्वमंगला देवी के दर्शन, विशाल आम सभा को संबोधित और कोरबा लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी के साथ बैठक तथा चर्चा के लिए कोरबा पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button