मनोरंजन

ब्रेकअप की खबरों के बीच दीपिका पादुकोण ने उतार दी शादी की अंगूठी, फ़ोटो देख रणवीर सिंह के फैंस भी हैरान…..

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। यह सब एक वायरल ट्वीट के साथ शुरू हुआ। इस ट्वीट में दावा किया गया है कि रणवीर और दीपिका की लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं है। वहीं, दीपिका मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, इस बार उनके हाथ में एंगेजमेंट रिंग कहीं नजर नही आई। दोनों की शादी को 4 साल हुए हैं, लेकिन यह पहला मौका है जब दीपिका के हाथ में रिंग नजर नहीं आई।

Advertisement



दरअसल, दीपिका हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस में स्पॉट हुई थीं। मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही दीपिका ने पैपराजी को ग्रीट करने के लिए हाथ उठाया था। इस बार उनके हाथ में एंगेजमेंट रिंग नजर नहीं आई, जिसके बाद कपल के फैन्स के बीच फिर खलबली मच गई है। रिंग को लेकर दीपिका ने कई बार कहा था कि यह मेरी फेवरेट और लकी रिंग है। इस बार रिंग नजर ना आने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

फैन्स लगातार यह जानने के लिए भी बेचैन हैं कि शादी के इन 6 सालों में आखिर ऐसा क्या हुआ? जो दोनों अलग होने जा रहे हैं। बता दें, दीपिका तबीयत बिगड़ने की वजह से वह अस्पताल में भर्ती थीं। रिपोर्ट्स में बताया गया कि उन्हें कुछ ठीक महसूस नहीं हो रहा था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उन्हें दो बाद ही डिस्चार्ज कर दिया गया था।

Advertisement

इन खबरों के बीच पिछले दिनों रणवीर एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ दोबारा स्क्रीन शेयर पर रणवीर सिंह ने बात की थी। एक्टर ने कहा, ‘मैं दीपिका की काफी रिस्पेक्ट और तारीफ दोनों करता हूं और इसके आलावा मेरे पास अभी कुछ नहीं है। मैंने अपनी पर्सनल लाइफ में उनसे बहुत कुछ सीखा है। सभी के लिए एक प्यारा सरप्राइज होगा। आप लोग बहुत जल्द हमें साथ देखेंगे। मेरी लाइफ में जो भी अच्छा हुआ है, उनमें से दीपिका एक हैं। दीपिका को अपनी लाइफ में पाकर मैं बहुत खुश हूं।’

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button