छत्तीसगढ़

राज्योत्सव के पहले सरकार ने दिया उद्यान विस्तार अधिकारियों को तोहफा…..

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – राज्योत्सव के पूर्व राज्य सरकार ने ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने प्रदेश भर के RHEO का ग्रेड पे बढ़ा दिया है। अब प्रदेश के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी (RHEO) को भी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) की तरह 2800 का ग्रेड पे मिलेगा। जानकारी के मुताबिक जब से इस पद का सृजन हुआ था, तब RAEO और RHEO का ग्रेड पे 2400 ही था, लेकिन इसी बीच 2016 में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का ग्रेड 2400 से बढ़ाकर 2800 कर दिया।

Advertisement

इस फैसले के बाद ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी के बीच वेतन का अंतर करीब 6500 रूपये का बढ़ गया। इसके बाद से ही RHEO की तरफ से लगातार मांगें सरकार के सामने बुलंद की जा रही थी। अलग-अलग चरण के आंदोलन के बाद अब राज्य सरकार ने RAEO की तर्ज पर RHEO यानि उद्यानिकी विस्तार अधिकारी का भी ग्रेड पे 2800 कर दिया है।

Advertisement
Advertisement

करीब 6500 रूपये बढ़ जायेगा वेतन
पहले ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी का वेतन 5200-20200 ग्रेड पे 2400 था, लेकिन अब उसे बढ़ाकर 5200-20200 ग्रेड पे 2800 कर दिया गया है। ये सातवें वेतनमान के वेतन मैट्रिक्स का लेवल-7 है। राज्य सरकार ने 18 अक्टूबर को इसकी सहमति दी थी, जिसके बाद अवर सचिव ने इस संदर्भ में निर्देश जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अभी ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारियों को 35000 रुपये वेतन मिलता है, जो अब बढ़कर 40,000 रूपये हो जायेगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button