• Dr CV Raman Portal Header Ad
देश

केदारनाथ यात्रा पर रोक.. सोमवार तड़के से हो रही बारिश.. प्रशासन ने लिया निर्णय

(शशि कोन्हेर) :  सोमवार को तड़के से केदारनाथ धाम में बारिश जारी है। जिसे देखते हुए फिलहाल केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है।बताया गया कि बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पर कीचड़ व अन्य दिक्कत होने से फिलहाल जिला प्रशासन ने यात्रा रोकी दी है। हालांकि सुबह से साढ़े आठ हजार यात्रियों को केदारनाथ धाम भेजा जा चुका है। वहीं साढ़े चार हजार यात्री सोनप्रयाग में रोके गए हैं।

Advertisement

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए सुचारू

Advertisement

वहीं उत्तरकाशी के रानाचट्टी में भूधंसाव के कारण बाधित यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है। चारों धामों में अब तक साढ़े आठ लाख से अधिक यात्री पहुंच चुके हैं।

Advertisement

हेली सेवाएं सुबह आठ बजे से बंद

वहीं केदारनाथ में लगातार हो रही बारिश व घना कोहरा के कारण हेली सेवाएं सुबह आठ बजे से बंद हैं।

Advertisement

केदारनाथ में बर्फबारी से ठंड बढ़ी

इससे पहले केदारनाथ में रविवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर से बारिश शुरू हो गई और शाम को चार बजे के करीब धाम में बर्फबारी हुई। जिससे यहां का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। यात्री बर्फबारी में ही लाइन में खड़े रहकर दर्शनों के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से तापमान में कमी आने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। यात्री बारिश व बर्फबारी में ही भीगते रहे। यात्रियों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ रही है। वहीं केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव स्थलों में भी दोपहर बाद बारिश हुई। जिससे पड़ावों पर भी मौसम काफी ठंडा हो गया है। वहीं घाटी वाले क्षेत्रों में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है।

ऋषिकेश में यात्रियों की भीड़ बढऩे से बसों का टोटा

Advertisement

चारधाम यात्रा में करीब 10 हजार यात्रियों का बैकलाग निपटाने के बाद प्रशासन के सामने नए यात्रियों के लिए बसें उपलब्ध कराना चुनौती बन गया है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के पास बसों का टोटा पड़ गया है।सोमवार के लिए रोटेशन के समक्ष करीब ढाई हजार यात्रियों की एडवांस डिमांड है। प्रशासन की ओर से मांग के बावजूद अतिरिक्त बसों की अब तक व्यवस्था नहीं कराई गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button