देश

बैंस ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ मराठी में ली, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव भी शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल, दी शुभकामनाएं

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : छत्तीसगढ़ के भूमि पुत्र श्री रमेश बैस महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल बन गए हैं। शनिवार को उन्होंने महाराष्ट्र के मुंबई स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसवी गंगापुरवाला ने उन्हें की शपथ दिलाई है। बता दे की रमेश बैस ने मराठी भाषा में शपथ ली।

Advertisement
Advertisement

इस शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही रमेश बैस ने महाराष्ट्र जैसे बड़े प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी पूरी तरह से संभाल ली है। शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए उन्हें अभिभावक बताया।

Advertisement

इससे पहले रमेश बैस को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित वहां के राजनेताओं ने रांची से विदा किया था। झारखंड पुलिस ने रांची हवाई अड्‌डे पर बैस को गार्ड ऑफ ऑनर दिया था। भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव ने भी महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल और छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र श्री रमेश भाई के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दी‌। श्री रमेश बैंस को बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button