देश

मंदिर में मुझे ताकत मिलती है, चंद्रयान से हर चीज को जोड़ना गलत….आस्था के सवाल पर ISRO चीफ

Advertisement


(शशि कोन्हेर) : चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट का नामकरण प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ‘शिव शक्ति पॉइंट’ के रूप में किए जाने की तारीफ ISRO चीफ एस सोमनाथ ने भी की थी। उन्होंने कहा कि इस मामले को किसी भी तरह विवादित बनाने की जरूरत नहीं है। भारतीय संस्कृति के आधार पर इस साइट का नामकरण करना हमारा परमाधिकार है। इसरो चीफ ने केरल के विझिंजम में स्थित पौर्णामिकावू मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने अपनी आस्था के सवाल पर जाब देते हुए कहा कि विज्ञान और अध्यात्म एक दूसरे से स्वतंत्र और अलग-अलग हैं।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा, विज्ञान आर अध्यात्म को मिक्स करने की जरूरत नहीं है। मैं यहां आया हूं क्योंकि मंदिर से मुझे आध्यात्मिक बल मिलता है जिससे कि मैं बाकी का काम कर पाता हूं। मैं एक धार्मिक इंसान हूं। मैं बचपन से हमेशा मंदिर जाता रहा हूं। इसका चंद्रयान से कोई लेना-देना नहीं है। यह मेरा निजी मामला है।

Advertisement

चंद्रमा पर शिव शक्ति और तिरंगा पॉइंट को लेकर इसरो चीफ ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा नारी और पुरुष शक्तियों की बात करते हैं। इसरो में महिलाओं ने बड़ा योगदान दिया है और संगठन में एक तरह की जान फूंक दी है। इसीलिए लैंडिंग साइट के नामकरण में इसकी झलक नजर आती है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि लूनर क्रेटर का नाम साराभाई भी रखा गया है जो कि विक्रम साराभाई के नाम पर है। उन्होंने कहा कि चंद्रमा का ध्रुवीय इलाका कई इंटरेस्टिंग बातें सहेजे हुए है। यह बेहद कठिन भी है क्योंकि यहां बहुत सारी पहाड़ियों और घाटियों जैसी संरचना है। ऐसे में गणना में अगर छोटी से चूक भी होती है तो पूरा मिशन फेल हो सकता है। उन्होंने कहा कि अब भारत के पास चंद्रमा की सबसे अच्छी तस्वीर है।

एस सोमनाथ ने कहा कि भारत के पास चंद्रमा की जैसी तस्वीर है वैसी किसी के पास नहीं है। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को लेकर उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक से काम कर रहा है। लैंडर पर लगे सभी पांच पेलोड्स ठीक से काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि 3 सितंबर से पहले ही हम सारे प्रयोग कर लेंगे। बता दें कि रविवार को इसरो ने विक्रम लैंडर द्वारा किया गया थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट के नतीजे साझा किए थे। इसरो ने कहा था कि चंद्रमा पर सतह के तापमान और थोड़ा अंदर की मिट्टी के तापमान में बड़ा अंतर है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button