बिलासपुर

भा.ज.पा. महिला मोर्चा द्वारा प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान….

Advertisement

(विजय दानिकर) : बिलासपुर – बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज बेटियों का सम्मान किया गया।

Advertisement
Advertisement

आपको बता दे कि शनिवार शाम भाजपा महिला मोर्चा की समस्त महिलाओं के द्वारा रतनपुर महामाया अतिथि निवास में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों का समाज में उनका अधिकार व सम्मान दिलाने की दिशा में एक कार्यक्रम आयोजित की गई,जिसका मुख्य उद्देश्य उनके सशक्तिकरण, शिक्षा,विकास व शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी से रहा,जिससे पूरा समाज सशक्त होगा, इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की सभी महिलाओं के अलावा नगर के प्रतिभाशाली बेटियां तथा उनकी माताएं भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुई, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्षा विभा राव रही, जिनके द्वारा समाज में बेटियों का सम्मान व अधिकार दिलाने के साथ-साथ सरकार द्वारा बेटियों के उत्थान की दिशा में संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई तथा भ्रूण हत्या जैसे घृणित कार्य पर भी अपना विरोध जताया। इसके पश्चात बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करते हुए वहां उपस्थित सभी प्रतिभाशाली बेटियों को जिन्होंने 10 वीं व 12वीं की कक्षाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर नगर व समाज का नाम रोशन किया है,उन मेघावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। तथा आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों के लिए सुकन्या योजना के तहत उनका खाता खुलवा कर उन्हें पासबुक भी प्रदान किया गया और साथ ही साथ उन्हें स्वच्छता के क्षेत्र में जागरूक करते हुए निःशुल्क सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया।

Advertisement


उक्त कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं के अलावा सीमा पांडे जिला संयोजिका,राजकुमारी बिसेन मंडल संयोजिका,गायत्री साहू जिला महामंत्री,भावना शुक्ला, सावित्री रात्रे,सविता धीवर के अलावा घनश्याम रात्रे नगर पालिका अध्यक्ष, कन्हैया यादव उपाध्यक्ष, रोहिणी वैशवाड़े सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी सदस्य व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button