छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर ऑटो चालक ने युवती से किया दुष्कर्म…मामला दर्ज

Advertisement

रायपुर – रायपुर में शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे धोखा देने का मामला सामने आया है। युवती के मुताबिक उसे प्यार में धोखा मिला है। लड़की ने अब माना थाने पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है।

Advertisement
Advertisement

लड़की का कहना है कि उसके प्रेमी ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया है। अब उससे रिश्ता तोड़ कर प्रेमी कहीं और चला गया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर अब उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस केस में जल्द ही छानबीन के साथ रेप की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सुनील चेलक को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला साल 2019 का है। तेलीबांधा इलाके की रहने वाली लड़की अक्सर बोरियाकला से तेलीबांधा आना-जाना करती थी। सुनील चेलक जो पेशे से एक ऑटो ड्राइवर है माना के टेमरी इलाके में रहता है। बोरियाकला और तेलीबांधा के बीच लोगों को लाने ले जाने का काम यह अपने ऑटो के जरिए किया करता था।

Advertisement

इसी दौरान सुनील की पहचान लड़की से हुई अक्सर युवती तेलीबांधा से बोरियाकला आती थी और सुनील की ऑटो में बैठकर ही वापस घर जाती थी। हर रोज होने वाली यह मुलाकात जल्द ही इश्क में तब्दील हो गई। सुनील की मीठी बातों में आकर युवती ने भी उस पर भरोसा किया और इसी भरोसे का फायदा ऑटो ड्राइवर ने उठाया। वह युवती को टेमरी के अपने घर में लेकर गया। यहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

युवती ने जब इस बात का विरोध किया तो सुनील ने कह दिया कि जल्द ही वह उससे शादी करेगा। करीब डेढ़ साल डेढ़ से 2 साल तक वह युवती को शादी की बात पर टालमटोल करता रहा और अब उससे नाता तोड़ दिया। इसी बात की शिकायत लेकर युवती थाने पहुंची और पुलिस से कहा कि उसका रेप हुआ है। सुनील चेलक की सारी जानकारी पुलिस ने लड़की से ले ली है। युवती इस केस में आरोपी और अपने ही प्रेमी के खिलाफ अब कार्रवाई चाहती है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button