अन्य

पाकिस्तान में चीनी इंजीनियरों पर हमला, 3 इंजीनियर सहित नौ लोग मारे गये….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बलूचिस्तान के ग्वादर में शुक्रवार को भीषण बम धमाका हुआ है जिसमें 9 लोगों की जान चली गई। ये बम धमाका में चीनी इंजीनियरों की एक कार को निशाना बनाया गया था। धमाके में मारे गए 9 लोगों में से तीन चीनी नागरिक हैं। हालांकि यह दावा भी किया गया है कि धमाके में 9 चीनी इंजीनियर मारे गए हैं।

Advertisement
Advertisement

चीन ने पाकिस्तान को दिया निर्देश

Advertisement

इस हमले के बाद चीन ने पाकिस्तान को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। साथ ही कड़े शब्दों में चीन ने पाकिस्तान से कहा है कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। बता दें कि बीते दो महीने में ये दूसरी बार है जब पाकिस्तान में चीनी नागरिकों को निशाना बनाया गया है। पुलिस के अनुसार यह धमाका शुक्रवार को दोपहर बंदरगाह शहर ग्वादर के बलूच वार्ड क्षेत्र में हुआ जिसके बाद मौके पर दो बच्चों के शव मिले।
लाल रंग की जिस कार में चाइनीज इंजीनियर जा रहे थे उसे निशाना बनाकर यह धमाका किया गया था। ये हमला चाइनीज कंस्ट्रक्शन साइट के पास हुआ है। हमले में मारे गए 9 लोगों में से दो बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा कई आम लोग भी घायल हैं। बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान में चीनी इंजीनियर्स को निशाना बनाया जा चुका है। पुलिस ने बताया, ‘एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। दो बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस ने कहा कि विस्फोट की प्रकृति का अभी पता नहीं चला है और किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।’

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button