अन्यमनोरंजन

2022 की दीपावली पर धमाल मचाएगी…अक्षय कुमार की राम-सेतु….

(शशि कोन्हेर): दिल्ली: अक्षय कुमार ने खुलासा किया है कि उनकी आगामी फिल्म राम सेतु दीवाली 2022 में रिलीज होगी।इस फिल्म में उनके अलावा जैकलीन फर्नांडिस और सत्यदेव की अहम भूमिका होगी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की हैl इसमें इन तीनों को देखा जा सकता है।
अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा की फिल्म राम सेतु इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।गुरुवार को अक्षय कुमार ने फिल्म से जुड़ा नया लुक शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने जानकारी दी कि यह फिल्म इस वर्ष दिवाली पर रिलीज होगी।

Advertisement

अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा की फिल्म राम सेतु में अहम भूमिका है।

Advertisement
Advertisement

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैl तस्वीरें शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है, ‘राम सेतु की दुनिया की एक झलक.. यह फिल्म सिनेमाघरों में 2022 की दिवाली में रिलीज होगीl’ अभिनेता सत्यदेव ने भी यहीं तस्वीर की है और उन्होंने लिखा है, ‘या तो आप दुनिया के शिकार हो सकते हैं या खजाना ढूंढते हुए एक एडवेंचर में भाग ले सकते हैl मैं इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कई बहुमूल्य एडवेंचर से जुड़ाl मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा हैl मेरी फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर कर रहा हूंl यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होगीl’

Advertisement

फिल्म राम सेतु अमेजन प्राइम वीडियो पर भी रिलीज होगी

Advertisement

सिनेमाघरों में फिल्म राम सेतु रिलीज होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी रिलीज होगीl फिल्म के निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने कहा, ‘राम सेतु एक एक्शन एडवेंचर फिल्म हैl इस प्रकार की फिल्म देश में नहीं बनी हैl सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अमेजन प्राइम के माध्यम से यह फिल्म 240 देशों में उपलब्ध होगीl’

राम सेतु का निर्देशन डॉक्टर चंद्रप्रकाश त्रिवेदी कर रहे हैं

इस फिल्म का निर्देशन डॉक्टर चंद्रप्रकाश त्रिवेदी कर रहे हैंl अक्षय कुमार फिल्म अभिनेता हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैंl

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button