रायपुर

शराब दुकान में मिलावटी शरा​ब बिक्री मामले में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड….

 

Advertisement

राजधानी रायपुर के लालपुर स्थित सरकारी शराब दुकान में मिलावटी शराब मिलने का बड़ा मामला सामने आया था। स्टेट फ्लाइंग स्क्वॉड और संभागीय टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कंपोजिट शराब दुकान पर छापा मारा, जहां से 229 पेटी मिलावटी शराब जब्त की गई। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए आबकारी विभाग ने तत्काल प्रभाव से संबंधित सहायक जिला आबकारी अधिकारी आरएन तिवारी को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच जारी है और अन्य जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button