देश

शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, बने ISS पर जाने वाले दूसरे भारतीय

लखनऊ के शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रच दिया हैं। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर से Axiom-4 मिशन ने सफलता पूर्वक उड़ान भरी। इस मिशन में भारतीय वायुसेना (IAF) के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इस मिशन में शामिल हैं। इस मिशन को स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा अंतरिक्ष में भेजा गया। शुभांशु शुक्ला ISS पर 14 दिन तक रहकर वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे।

Advertisement

बता दे कि, इस मिशन का नेतृत्व अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कमांडर पैगी व्हिटसन कर रही हैं। टीम में भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अलावा हंगरी के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कपू और पोलैंड के स्लावोज़ उज़्नान्स्की-विस्नीव्स्की भी मिशन विशेषज्ञ के रूप में शामिल हैं।

Advertisement

शुभांशु शुक्ला की इस उड़ान के बाद उनके माता-पिता भावुक हो गए। मां आशा शुक्ला के आंखों से अपने बेटे की कामयाबी पर आंसू छलक पड़े। मां आशा शुक्ला ने कहा कि ये खुशी के आंसू हैं…। वहीं पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि हम खुश हैं।

शुभांशु, भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री है जिन्होंने ISS के लिए उड़ान भरी। इससे पहले विंग कमांडर राकेश शर्मा ने सन 1984 में सोवियत यूनियन के सोयूज़ टी-11 मिशन के तहत अंतरिक्ष में कदम रखा था।

 

 

Related Articles

Back to top button