रायपुर
पूर्व आबकारी मंत्री की जेल में मनेगी होली….

रायपुर ब्यूरो – 2000 करोड़ के शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री कवासी लखमा की न्यायिक रिमांड 10 दिन बढ़ा दी गई है। इसका मतलब है कि लखमा अब जेल में ही बंद रहेंगे और 15 मार्च को ईडी के विशेष कोर्ट में पेश होंगे।
गिरफ्तारी के बाद कवासी लखमा की न्यायिक रिमांड पूरी होने पर उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया, जहां कोर्ट ने ईडी की मांग पर उनकी रिमांड 10 दिन और बढ़ा दी।




