सूटकेस में मिली लाश : वकील दंपती ने करोड़ों की जमीन के लिए की हत्या, दिल्ली से पकड़कर लाया गया रायपुर.

राजधानी रायपुर में किशोर पैकरा हत्याकांड ने पूरे शहर को हिला दिया है। स्टील के एक ट्रंक में बंद सड़ी-गली लाश मिलने के बाद पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सोमवार को इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक स्टील पेटी मिली, जिसमें सीमेंट से पैक की गई एक लाश बरामद हुई।
शव की पहचान व्हीलचेयर पर चलने वाले किशोर पैकरा के रूप में हुई, जो करोड़ों की जमीन का मालिक था।पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश एक वकील दंपती – अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा – ने रची थी।
जमीन सौदे में पैसे की धोखाधड़ी के चलते दोनों ने पहले गला रेतकर किशोर की हत्या की, फिर शव को सूटकेस और ट्रंक में बंद कर सुनसान इलाके में फेंक दिया। हत्या के बाद दंपती दिल्ली भाग गए, लेकिन रायपुर पुलिस ने उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ जारी है और दो प्रॉपर्टी डीलर भी पुलिस हिरासत में हैं।




