रायपुर
सट्टा संचालित करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर पुलिस ने अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तूता में सट्टा खेलाते हुए तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। उनके पास से ₹16,090 नकद, सट्टा-पट्टी और डॉट पेन जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में शोभित कोसले (38), रेशम लाल सोनवानी (40) और दिनेश टंडन (25) शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ जुआ अधिनियम और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभनपुर अभिषेक चतुर्वेदी, एंटी क्राइम यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।




