रायपुर

VIDEO : असामाजिक तत्वों ने घर में लगाई आग, बुजुर्ग की सतर्कता से बची 13 लोगों की जान….

रायपुर – राजेन्द्र नगर इलाके में बीती रात एक घर को आग के हवाले कर दिया गया। घर में उस वक्त 13 लोग सो रहे थे, जिनमें 5 मासूम बच्चे भी शामिल थे। गनीमत रही कि एक पड़ोसी बुजुर्ग महिला की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement

घटना रायपुर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र की है। अशोका मिलेनियम कॉम्प्लेक्स के पीछे की बस्ती में बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों ने एक घर में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है।

Advertisement

 

घटना के समय घर में कुल 13 लोग सो रहे थे, जिनमें 5 बच्चे भी थे। अचानक आग और धुआं फैलने लगा, लेकिन उसी समय पड़ोस में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने धुआं देखा और तुरंत शोर मचाया। समय रहते सभी लोगों को बाहर निकाला गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया

पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी मौके से फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, आग लगने के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button