गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

आजादी के अमृत महोत्सव में आशुतोष देंगे आकाशवाणी में काव्य प्रस्तुति…..

Advertisement

(सुहैल आलम) : गौरेला पेण्ड्रा मरवाही – आजादी की 75वें वर्ष में देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आकाशवाणी केंद्र से स्वतंत्रता दिवस कब उपलक्ष्य पर कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के युवा साहित्यकार आशुतोष आनंद दुबे भी अपनी प्रस्तुति देंगे। कवि सम्मेलन का प्रसारण आकाशवाणी केंद्र बिलासपुर से 15 अगस्त रविवार को सायं 05 बजे से 05:20 बजे तक प्रसारित होगा। यह कार्यक्रम काव्य बुलेटिन के नाम से संचालित होगा। इसमें प्रदेश से अन्य कवि कवयित्री भी शामिल होंगे जिसमें बालमुकुंद श्रीवास बिलासपुर, अन्नपूर्णा पवार आहुति भाटापारा, गौरव साहू बिलासपुर भी अपनी कविताओं का पाठ करेंगे। इस कार्यक्रम के प्रायोजक प्रमोद शर्मा तथा संयोजक कुमार पाण्डेय हैं। यह कार्यक्रम 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के दिन शाम 05 बजे से 05:20 बजे तक प्रसारित होगा। आकाशवाणी केंद्र बिलासपुर के 103.2 मेगाहर्ट्ज पर यह प्रसारण किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव में प्रारंभ की गई यह काव्य श्रंखला आगामी हर महीने के पहले और तीसरे रविवार को शाम 05 से 05:20 बजे तक प्रसारित होगा।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button