देश

अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहेंगे, कांग्रेस चिंतन शिविर में मिले संकेत

(शशि कोन्हेर) : उदयपुर: कांग्रेस के चिंतन शिविर से संकेत मिले हैं कि अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 सीएम अशोक गहलोत के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। सीएम अशोक गहलोत समेत पार्टी के बड़े नेताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी के उदयपुर आगमन पर सीएम गहलोत को खासी तवज्जो मिली है। बस में राहुल गांधी और अशोक गहलोत एक ही सीट पर बैठक होटल के लिए रवाना हुए।

Advertisement


पायलट गुट के लिए संदेश काफी मायने रखता है। राहुल गांधी ने सीएम गहलोत के प्रति अपनापन दिखाया है, उससे साफ संकेत है कि राजस्थान कांग्रेस में वही होगा जो सीएम अशोक गहलोत चाहेंगे। सीएम गहलोत को मिली तवज्जो को पायलट गुट के लिए सियासी तौर पर झटका माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button