छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर के आर्यन सिंह और रणवीर चड्डा का चयन छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 14 राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी टीम में………..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : क्रिकेट संग बिलासपुर के लिए हर्ष की बात है छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 14 टिम का चयन किया गया है जिसमें 16 खिलाड़ियों का चयन किया 4गया हैं । जिसमें हमारे बिलासपुर से दो खिलाड़ी आर्यन सिंह और रणवीर चड्डा का चयन छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 14 टिम में किया गया है।

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 14 इन्टर डिस्ट्रिक्ट मैच का अयोजन किया गया था जिसमें से चयनकर्ताओ ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए सर्वप्रथम स्टेट कैंप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया था।

Advertisement


उसके बाद स्किल कैंप फिटनेस कैंप और सलेक्शन मैच के पश्चात् ही खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 14 टिम के लिय चुना गया।

Advertisement

और इसके पश्चात् सभी खिलाड़ी अंडर 14 सेंट्रल जोन राज सिंह डूंगरपुर टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे जो की 1 मई से 15 मई 2023 तक मेरठ उत्तरप्रदेश में टूर्नामेंट में आयोजित किया जाएगा

आर्यन सिंह और रणवीर चड्डा को छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 14 में  चयन होने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सचिव विंटेश अग्रवाल, अनुराग बाजपाई, देवेंद्र सिंह,  सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव, महेंद्र गंगोत्री,  रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह,  राजेश शुक्ला कमल घोष ,टी साई कुमार, डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक , राजुल जाजोदिया, भूपेंद्र पांडे, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, प्रवीण कुमार,फिरोज अली, अभिषेक सिंह, अभ्युदय कांत सिंह, शेख अल्फाज, महेश दत्त मिश्रा और सोनल वैष्णव ने   बधाइयां एवं अच्छे प्रर्दशन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button