देश

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का 89 साल की उम्र में कोल्हापुर में निधन….

(शशि कोन्हेर) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। कोल्हापुर में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अरुण गांधी के बेटे तुषार गांधी ने बताया कि पिता का अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर में किया जाएगा।

Advertisement


अरुण मणिलाल गांधी महात्मा गांधी के दूसरे बेटे मणिलाल के बेटे थे। उनका जन्म 14 अप्रैल 1934 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुआ था। अरुण गांधी के पिता अखबार इंडियन ओपिनियन के संपादक रहे। वहीं उनकी मां सुशीला इसी अखबार की पब्लिशर थीं। अरुण गांधी के परिवार में अब उनके बेटे तुषार, बेटी अर्चना, चार पोते और पांच परपोते हैं। अरुण गांधी 1987 में अपने परिवार के साथ अमेरिका में बस गए थे। यहां उन्होंने अपने जीवन के कई साल टेनेसी राज्य के मेम्फिस में गुजारे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button