देश

आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह के खिलाफ निकला गिरफ्तारी वारंट….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ पंजाब की लुधियाना कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। उनके खिलाफ शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने मानहानि का केस दर्ज कराया था, जिसके बाद लुधियाना कोर्ट ने संजय सिंह के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है।

Advertisement
Advertisement

मजीठिया के वकील दमन दीप ने कहा कि संजय सिंह सोमवार को कोर्ट में पेश नहीं हुए। कोर्ट ने इसके बाद पुलिस को निर्देश दिया है कि वह संजय सिंह को गिरफ्तार करे और कोर्ट के सामने 17 सितंबर को पेश करे।

Advertisement

अकाली दल के नेता महेश इंदर सिंह ग्रेवाल को संजय सिंह के साथ क्रॉस एग्जामिनेशन होना था। लेकिन संजय सिंह को वकीलों ने ऐसा करने से मना कर दिया। बता दें कि संजय सिंह के खिलाफ 2016 में बिक्रम मजीठिया ने केस दर्ज कराया था। इस केस में मनशरणजीत सिंह ढिल्लो, मनप्रीत सिंह अयाली, महेश इंद्र ग्रेवाल गवाह हैं। अबतक कोर्ट में इस मामले की कुल 71 तारीखों हो चुकी हैं लेकिन इसमे से संजय सिंह सिर्फ चार बार ही कोर्ट में पेश हुए हैं।

Advertisement

जब संजय सिंह के वकील कोर्ट में पहुंचे तो कोर्ट ने संजय सिंह की उपस्थिति के बारे में पूछा लेकिन जब संजय सिंह हाजिर नहीं हुए तो जज ने संजय सिंह को 17 सितंबर तक गिरफ्ता करके पेश करने को कहा। बता दें कि संजय सिंह ने 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले मोगा में आयोजित रैली में कहा था कि शिरोमणि अकाली दल के नेता नशे के तस्कर हैं। जिसके बाद बिक्रम सिंह मजीठिया ने संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button