बिलासपुर

कृषि उपज मंडी समिति में नियुक्ति…. राजेन्द्र शुक्ला बने बिलासपुर के अध्यक्ष

रायपुर – सीएम भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप कृषि उपज मंडियों को किसानों के हितों के संरक्षण के लिए ज्यादा प्रभावी बनाने के उद्देश्य भार साधक समितियों की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। इससे कृषि उपज मंडियों के कामकाज में पादर्शिता और तेजी आएगी। किसानों के हित में नवनियुक्त भार साधक समितियां तेजी से प्रभावी निर्णय ले सकेंगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य की कृषि उपज मंडियों में 2011 से भार साधक समितियां का गठन/मनोनयन नहीं हो सका था। मंडियों के संचालन की जिम्मेदारी भार साधक अधिकारी के जिम्मे थी, जिसके चलते कृषि मंडियों में विकास एवं किसानों के हित के निर्णय में विलंब होता था। भार साधक समितियों की नियुक्ति हो जाने से अब किसानों के हित में तेजी से प्रभावी निर्णय लेने में मदद मिलेगी। भार साधक समितियों में सभी वर्गाें के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, ताकि किसान और व्यापारी बिना किसी संकोच के अपनी बातें भार साधक समिति के पदाधिकारियों से मिलकर रख सके।

कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर, अध्यक्ष- राजेन्द्र शुक्ला, उपाध्यक्ष- राजकुमार कश्यप बेलतरा, सदस्य- अमर टण्डन, अनिल यादव, गौकरण मरावी, सोनिया ब्रजवासी, अशोक गर्ग (व्यापारी प्रतिनिधि)। कृषि उपज मंडी समिति- अध्यक्ष- गरीबा यादव, उपाध्यक्ष- प्रेम भास्कर, सदस्य- गोविंद साहू, राजेन्द्र ध्रुव, सतीबाई कश्यप, देव प्रसाद डडसेना, दिलेश्वर सिंगरोल(व्यापारी प्रति.)। कृषि उपज मंडी समिति कोटा- अध्यक्ष- संदीप शुक्ला, उपाध्यक्ष- अश्वनी उद्देश, सदस्य- आशा, कुलवंत सिंह, शिवदयाल निर्मलकर, मोती पैकरा, सुभाष अग्रवाल (व्यापारी प्रति.)। कृषि उपज मंडी समिति जयरामनगर- अध्यक्ष- शंकर यादव, उपाध्यक्ष- संतोष दुबे, सदस्य- प्रमोद जायसवाल, रामेश्वर साहू, मेघनाथ खांडेकर, कामिनी दिनकर सदस्य, देवसिंह पोर्ते।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button