बिलासपुर

शहरवासियों को जल्द ही मिलेगी सी-मार्ट की सौगात..…

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी के साथ जयेंद्र गोले) : बिलासपुर – सिंधी कॉलोनी जाने वाले मार्ग में सी-mart योजना के क्रियान्वयन की तैयारी की जा रही है। नगर निगम पुराने भवन को संवार कर सुपर मार्केट का स्वरूप प्रदान करने जा रहा है। आने वाले दिनों में यहां महिला स्व सहायता समूह के उत्पादों की बिक्री की जाएगी।

भक्त कंवरराम गेट से लगे नगर निगम के सामुदायिक भवन में नगर निगम का अमला युद्ध स्तर पर सी-mart की योजना को साकार करने पसीना बहा रहा है। अफसरों से मिले निर्देश के बाद पूरी उर्जा यहां झोंक दी गई है। जल्द से जल्द सुपर मार्केट का स्वरूप इसे दिया जा रहा है। ताकि यहां महिला स्व सहायता समूह के उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शनी लगाई जा सके। डीएमएफ से मिली राशि यहां खर्च की जा रही है। इसके सवारने में फॉल सीलिंग, रेक,बिजली, लाइटिंग, पार्किंग और पोर्च में लगभग 10 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उनके द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों को समूह गठन करके बेचने जैसे काम को बढ़ावा दे रही है। यही कारण है की जगह जगह गरीबों के माल के रूप में सी मार्ट की कल्पना की गई है। हालांकि नगर निगम जिस जगह पर सी मार्ट की तैयारी कर रही है कुछ समय पहले यह स्थल डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए चिन्ह अंकित किया गया था। बकायदा उसके लिए टेंडर भी जारी किया गया था। मगर उस योजना का क्या हुआ यह किसी को पता नहीं, शासन प्रशासन का निर्देश मिलते ही अब इस स्थल को महिलाओं द्वारा उत्पादित सामान के बाजार के रूप में तैयार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button