बेमेतरा

बिरनपुर में उमड़ा आक्रोशित जन सैलाब.. हिरासत के बाद भी पीड़ित परिवार से फोन पर बात करने के बाद ही माने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने बेमेतरा के बिरनपुर गांव में हिंसा में मारे गए भुनेश्वर साहू के परिजनों से मिलने से रोके जाने पर 6 घंटे के धरने के बाद हिरासत में लिए जाने पर जब श्री साव अड़ गये तो पीड़ित परिवार से फोन पर बात करने की अनुमति दी गई। फोन पर सांत्वना देते हुए भाजपा की ओर से विश्वास दिलाया कि भाजपा भुनेश्वर को न्याय दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। भाजपा पीड़ित परिवार के साथ है। इस मौके पर बिरनपुर की सड़कों पर आक्रोशित जन सैलाब उतर गया। बिरनपुर में जिस तरह सामूहिक हमला बोल कर भुनेश्वर को मौत के घाट उतारा गया, उससे बिरनपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भारी आक्रोश है। सर्वाधिक दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि इतनी बड़ी वारदात के बाद, एक निर्दोष युवक की नृशंस हत्या के बाद सरकार की ओर से शोक व्यक्त करने तक कोई नहीं पहुंचा।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने उन्होंने कहा कि आरोपियों के जो 38 नाम दिए गए हैं, उन सभी की गिरफ्तारी होनी चाहिए। उनके घर की जांच होनी चाहिए। इसी तरह बीरनपुर गांव में बाहर से आकर जो लोग रह रहे हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। उन पर कार्रवाई होना चाहिए। और भुनेश्वर के हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के बिरनपुर पहुंचते ही लोग सड़कों पर उतर आए और देखते ही देखते विशाल जन रैली में तब्दील हो गए। पुलिस ने आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। पुलिस का घेरा तोड़कर हजारों लोग श्री साव के साथ धरने पर बैठे।

Advertisement

छह घंटों तक वे जनता के साथ धरने पर बैठे रहे। पुलिस ने उन्हें भुनेश्वर साहू के परिवार से मिलने जाने नहीं दिया और आखिरकार उन्हें अन्य नेताओं के साथ हिरासत में लिया और थाने ले जाने की बजाय अंधेरे में डूबे रेस्ट हाउस में ले जाया गया। जहां पुलिस के वाहन में बैठे बैठे ही उन्होंने मृतक भुनेश्वर के पिता से बात कर संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रदेश भाजपा महामंत्री विजय शर्मा, बेमेतरा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, लाभचंद बाफना, विक्रांत सिंह,रवि भगत, सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button