देश

और नाजुक हुई मुलायम सिंह यादव की तबीयत

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ती ही जा रही है. मुलायम सिंह का मेदांता अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में इलाज चल रहा है. उनका इलाज विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

मुलायम सिंह 24 घंटे डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं। उधर, मुलायम सिंह यादव के चाहने वाले उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए दुआएं कर रहे हैं। हर कोई चाहता है कि उनका नेता जल्द स्वस्थ होकर उनके बीच आ जाए।

Advertisement

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत करीब तीन साल से गड़बड़ चल रही है। वह महीने में कभी दो बार तो कभी एक बार जांच के लिए अस्पताल में भर्ती होते रहे हैं। लेकिन, अगस्त महीने से उनकी हालत में लगातार गिरावट हुई है।

Advertisement

मुलायम सिंह यादव को प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या बताई जाती है। इस वजह से वह लगातार मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञों की निगरानी में रहते हैं। लखनऊ रहने पर किसी तरह की समस्या होने पर यहां के अस्पताल में दिखाते हैं। इससे पहले उन्हें 15 जून को मेदांता में भर्ती कराया गया था। जहां रुटीन जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद से लगातार उन्हें किसी न किसी तरह की समस्या बनी रही

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button