अम्बिकापुर

अम्बिकापुर विधानसभा : टीएस सिंहदेव चौथी बार लड़ेंगे चुनाव….

अम्बिकापुर – कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2023 के प्रत्यशियों की पहली सूची जारी कर दी हैं, पहली सूची में 30 प्रत्यशियों के नाम हैं। अम्बिकापुर से कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव को अपना प्रत्याशी घोषित किया हैं।

टीएस सिंहदेव साल 2008 में पहली बार छत्तीसगढ़ विधानसभा में अंबिकापुर (जिला सरगुजा) से निर्वाचित हुए। हालांकि, साल 2013 में फिर से दोबारा अपने इस क्षेत्र से निर्वाचित हुए और विधानसभा पहुंचे और 6 जनवरी 2014 को विधानसभा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष चुने गए। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को राज्य की सत्ता में भारी बहुमत से लाने में मदद की। 2018 के चुनावों में उन्होंने अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी अनुराग सिंह देव के खिलाफ 39,624 के अंतर से जीत हासिल की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button