छत्तीसगढ़

कलेक्टर के निर्देश पर सभी एसडीएम ने किया एक साथ सामुदायिक अस्पतालों का किया निरीक्षण

Advertisement

बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर सभी एसडीएम‘स आज अपने इलाके की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था देखी और मरीजों एवं ग्रामीणों के हित में इनमें और सुधार किये जाने के निर्देश दिए। मरीजों के साथ संवेदनशील एवं मानवीयता पूर्ण बर्ताव करने के निर्देश भी अस्पताल प्रबंधन को दिए।

Advertisement
Advertisement


 एसडीएम बिल्हा हरिओम द्विवेदी ने बिल्हा सामुदायिक केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य रूप से अस्पताल में लगे मेडिकल उपकरणों के उपयोग, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। श्री द्विवेदी ने अस्पतालों मेें डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी चार्ट का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement

एसडीएम ने भोजन मेनू का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा है। उन्होंने चेकलिस्ट के अनुरूप अस्पताल की जांच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी है। कोटा एसडीएम अमित सिन्हा ने रतनपुर एवं कोटा के सामुदायिक अस्पताल के निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। ओपीडी पर्ची के ऑनलाईन काटने को कहा है। उन्होंने कुछ मरीजों से चर्चा कर उपलब्ध कराई जा रही इलाज के बारे में जानकारी ली।

Advertisement

उन्होंने पैथोलॉजी लैब एवं एक्स रे रजिस्टर संधारण का भी अवलोकन किया। तखतपुर एसडीएम श्री सूरज साहू ने तखतपुर सामुदायिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी से नदारद पाये गये कुछ डॉक्टर एवं कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी करने को कहा है। मरीजों से चर्चा करने पर इलाज संतोषप्रद होना बताया।

मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था मापदण्डों के अनुरूप पाई गई। मस्तुरी एसडीएम श्री बजरंग वर्मा ने मस्तुरी सामुदायिक अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने भी मरीजों के हित में जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button