देश

आलिया भट्ट की गंगूबाई आस्कर की लिस्ट में हो सकती है शामिल

(शशि कोन्हेर) : इस बात की जोरदार चर्चा है कि एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर को सर्वश्रेष्ठ विदेशी फीचर फिल्म पुरस्कार के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के लिए माना जा रहा है।

Advertisement

विवेक अग्निहोत्री निर्देशित द कश्मीर फाइल्स और आर माधवन की रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट ऑस्कर की दौड़ में शामिल हैं। नवीनतम चर्चा की जाए तो संजय लीला भंसाली की आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी भी इसी लिस्ट में शामिल हो सकती है।

Advertisement
Advertisement

फिल्म को निर्देशन के साथ-साथ आलिया की परफॉर्मेंस के लिए आलोचकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित यह फिल्म वास्तविक जीवन की सेक्स वर्कर गंगूबाई से प्रेरित है। फिल्म के जरिए आलिया ने इस रियल लाइफ किरदार को परदे पर उतारा है और मुंबई में माफिया क्वीन की कहानी बताई।

Advertisement

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ये फिल्म 25 फरवरी 2022 को थियेटरों में रिलीज हुई थी। मालूम हो कि गंगूबाई काठियावाड़ी कोरोना के बाद बदले महौल में आई है और महाराष्ट्र में 50% occupancy के साथ रिलीज हुई थी।

Advertisement

कैसी है फिल्म की कहानी


गंगा हरजीवनदास नाम की लड़की अपने प्रेमी के साथ पिता के घर से बंबई आती है क्योंकि वह हीरोइन बनना चाहती है। प्रेमी से धोखा मिलता है और वो उसे 1000 रुपये में कोठे पर बेच देता है। वह खूब रोती है, फिर पिटती है और जब थक जाती है तो वो इस धंधे में शामिल हो जाती है।

गंगा कोठे पर गंगू बन जाती है और सोच लेती है कि एक दिन वह कमाठीपुरा की महारानी बनेगी। जिंदगी में जैसे-जैसे आगे बढ़ती है उसे अलग-अलग तरह के लोग मिलते हैं। वह पैसा, रुतबा सब कमाती है और अपने मुकाम को पाने में सफल हो जाती है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button