छत्तीसगढ़

रिलायंस अस्पताल में भर्ती हुई आलिया भट्ट….अब आने ही वाला है नन्हा मेहमान..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने पहले बच्चे की डिलीवरी के लिए एचएन रिलायंस अस्पताल, गिरगांव पहुंचे हैं। यहां पहले से ही हॉस्पिटल में रूम बुक कर दिया गया है। बता दें कि अक्टूबर के शुरुआत में ही भट्ट और कपूर फैमिली ने मिलकर आलिया की गोद भराई का फंक्शन किया था।

Advertisement
Advertisement

हॉस्पिटल पहुंची आलिया भट्ट

Advertisement


आलिया की डिलीवरी से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि आलिया और रणबीर, बच्चे की डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं। जल्द ही आलिया अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। इस कपल का परिवार और फैंस भी इस बड़ी बेसब्री से बच्चे का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

जल्द आने वाले है नन्हा मेहमान


बता दें कि पहले खबर आई थी कि आलिया की डिलीवरी नवंबर महीने के आखिर या दिसंबर के पहले हफ्ते में हो सकती है। लेकिन अब मीडिया में चल रही खबरों पर विश्वास करें तो ये जोड़ा बच्चे को इस दुनिया में लाने के लिए घर निकल चुका है। आलिया को सुबह 7:30 बजे एचएन रिलायंस अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। अब किसी भी पल कपूर खानदान के नन्हे मेहमान को लेकर खबरें आ सकती है।


कपूर-भट्ट परिवार को है बेसब्री से इंतजार


आलिया भट्ट और रणबीर कपूर  इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए थे। इसके दो महीने बाद भी आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुना कर सबको चौंका दिया था। सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट कर उन्होंने इसकी जानकारी फैंस को दी थी। अभी हाल ही में इन्हें फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार साथ देखा गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button