देश

मुसीबत में फंसे अक्षय, वकील ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी, लगा इंडिया के नक्शे का अपमान करने का आरोप!

(शशि कोन्हेर) : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मुश्किलों में पड़ सकते हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पेंड्रा निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र पंजाबी ने अभिनेता के खिलाफ जिले के एसपी सहित गृह मंत्रालय को लिखित शिकायत दी है।

अधिवक्ता ने अभिनेता पर भारत के नक्शे का अपमान करने का आरोप लगाया है। लेकिन, सवाल यह उठता है कि अभिनेता ने ऐसा क्या कर दिया जिसकी वजह से उनपर यह आरोप लगाया है? आइए जानते हैं…

इस वजह से लगा यह आरोप
दरअसल, हाल ही में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर एक प्रमोशनल वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में अभिनेता किसी इंटरनेशनल एयरलाइंस का प्रचार कर रहे थे। वीडियो की शुरुआत में अभिनेता को एक ग्लोब पर चलते हुए दिखाया गया था।

गलती ये हुई कि जहां अभिनेता का पैर पड़ा, उसके ठीक नीचे भारत का मैप था। नवभारत की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीडियो के सामने आने के कुछ दिन बाद अधिवक्ता ने उनके खिलाफ जिले के एसपी सहित गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है।

अक्षय कुमार के अलावा ये कलाकार आए थे नजर
यूं तो अक्षय कुमार के साथ इस वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी, नोरा फतेही, मौनी रॉय और सोनम बाजवा भी नजर आई थीं। लेकिन, उनके पैर इंडिया नहीं बल्कि अन्य देशों के मैप पर पड़े थे। इसी वजह से वे इस पचड़े से बच गईं। हालांकि, अक्षय कुमार फंस गए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button