देश

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा हां.. मैं हूं अब्बा जान..!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ – यूपी विधानसभा चुनाव से पहले शब्दों के जरिए राजनीतिक दल एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। अब्बाजान, चचाजान के बाद अब एक शख्स ने खुद को अब्बा बता डाला और उस शख्स का नाम है असदुद्दीन ओवैसी। संभल में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोग उन्हें चचाजान बुला रहे हैं, वो गरीबों, कमजोरों और सताए हुए लोगों के पिता हैं। वो उन महिलाओं के भाई हैं, जो मुश्किल में या परेशानी में हैं। यदि कमजोर लोगों की मदद करना उन्हें अब्बा बनाता है तो मैं उनका अब्बा हूं।

Advertisement
Advertisement

‘यूपी में सिर्फ सियासत हुई’
ओवैसी ने कहा कि देश के सबसे बड़े मुल्कों में से एक यूपी को प्रगति की जो गाथा लिखनी चाहिए थी उसमें यह सूबा पिछड़ गया। पिछले 70 वर्षों में अलग अलग दलों की सरकारें रहीं। लेकिन हर किसी ने जनता को छलने का काम किया है। आज जब वो और उनका दल यूपी की जनता के बीच जा रहे हैं तो उन लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है जो यहां के मतदाताओं को अपनी जेब का हिस्सा मानते रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button