छत्तीसगढ़

मेडल जीतने के बाद महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों ने जमकर किया डांस, वीडियो देखकर झूम जाएंगे

(शशि कोन्हेर) : भारतीय महिला हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में बड़ी कामयाबी हासिल की है। महिला टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 16 साल बाद कोई मेडल जीता है। इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 2006 में महिला हॉकी टीम ने सिल्वर मेडल जीता था।

Advertisement

ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में टीम इंडिया ने पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने जमकर जश्न मनाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement
Advertisement

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारतीय महिला हॉकी टीम की सारी खिलाड़ी जमकर डांस कर रही हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम अपने ब्रॉन्ज मेडल जीतने की खुशी एक स्पेशल गाने पर डांस करके मना रही हैं।

Advertisement

टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने साल 1997 में आई फिल्म ‘दस’ के गाने ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ पर जमकर डांस कर अपने जीत का जश्न मनाया। आप महिला खिलाड़ियों के चेहरे पर जीत की चमक देख सकते हैं। महिला खिलाड़ियों के जश्न का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। देखें वीडियो-

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button