देश

जानिए… अशोक गहलोत के किस बयान को लेकर निर्भया की मां ने कहा…माफी मांगें सीएम..!

(शशि कोन्हेर) : निर्भया कांड के बाद से बलात्कार के दोषियों को फांसी की सजा का नया कानून लागू होने के बाद से रेप के बाद बलात्कार पीड़ितों की हत्याएं की घटनाओं में इजाफा हुआ है। राजस्थान के सीएम और कांग्रेस के सीनियर नेता अशोक गहलोत के इस बयान पर निर्भया की मां ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक बयान है, यह दर्दनाक है, खासकर उन परिवारों और लड़कियों के लिए जो इस तरह के जघन्य अपराधों का शिकार हुई हैं।

उन्होंने (सीएम गहलोत) निर्भया का मजाक उड़ाया है। यह कानून उनकी सरकार ने ही बनाया है। निर्भया की मां ने कहा कि कानून आने से पहले भी लड़कियों की हत्या कर दी जाती थी। यह दोषियों का समर्थन करने की उनकी (सीएम गहलोत की) मानसिकता को दर्शाता है जबकि बलात्कार पीड़ितों के प्रति उनकी कोई सहानुभूति नहीं है। कानून बुरा नहीं है, लोगों की मानसिकता बुरी है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए और अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।

गौर हो कि सीएम गहलोत ने शुक्रवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए महंगाई, अग्निवीर योजना, भ्रष्टाचार, लोकतंत्र, बेरोजगारी और अपराध जैसे विभिन्न मुद्दो पर बात की थी।

उसी दौरान उन्होंने कहा कि निर्भया कांड के बाद बलात्कार के दोषियों के लिए फांसी का नया कानून आ गया, जिसके कारण बलात्कार बाद होने वाली हत्या की घटनाओं में इजाफा हुआ है। बलात्कार करने वाला, अब देखता है कि यह तो कल मेरे खिलाफ गवाह बन जाएगी और बच्चियों की हत्या कर देता है। पूरे देश में यह एक खतरनाक ट्रेंड दिख रहा है, जैसी की रिपोर्ट आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button