बिलासपुर

हजारों किलोमीटर का सफर तय कर, फिर खूंटाघाट पहुंचे.. जंग हिल (पेटेण्ड स्टार्क) पक्षी

(विजय दानिकर) : बिलासपुर – मानसून का सूचक माने जाने वाला एक ऐसा पक्षी जो प्रति वर्ष एक निश्चित समय में निश्चित स्थान पर हजारों किलोमीटर की यात्रा कर उसी स्थान पर पहुंचते हैं जहां पिछले कई वर्षों से आ रहे होते हैं। अपने प्रवास काल का 3 माह पूरा करने के बाद ये सभी अपने गंतव्य की ओर लौट जाते हैं।

Advertisement

एक ऐसा पक्षी जो इन दिनों रतनपुर के खारंग जलाशय यानी खूंटाघाट के मध्य टापू के पेड़ों पर बड़ी संख्या में देखे जा सकते है। आसमान में उड़ान भरते हुए इनको बड़े ही आसानी से पहचाना जा सकता है।

Advertisement
Advertisement


इनकी लंबी टांगे और टांगों का निचला भाग बाल रहित होता है, गर्दन लंबी और भारी होने के साथ-साथ आगे की ओर पतली होती है, इस पक्षी को “जंग हिल” के नाम से जाना जाता है, जिसे अंग्रेजी में पेटेंड स्टार्क कहा जाता है। इनका मुख्य आहार छोटी छोटी मछलियां और घोंघी होती है, यह पक्षी हजारों किलोमीटर की यात्रा कर खूंटाघाट बांध में अपना डेरा जमाए हुए हैं। पिछले कई वर्षों से ये यहां आ रहे हैं जिनका आगमन जून महीने के आखरी में होता है।

Advertisement

इनके आने से इन्हें देखकर किसानों के चेहरे में चमक आ जाती है।और वे खुशी से झूम उठते हैं।इनके आने से यह संकेत मिलता है कि अब मानसून जल्द आने वाला है। काले काले मानसूनी बादल के साथ आने वाले यह पक्षी तीन माह यहां बिताने के बाद सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह से वापस लौटने का क्रम जारी हो जाता है।इन प्रवासी पक्षीयों का यह तीन माह प्रजनन काल होता है, इसके बाद अंडों से बच्चे निकलने के बाद वापस अपने गंतव्य की ओर चले जाते हैं।

Advertisement

इनमें सबसे बड़े आश्चर्य की बात तो यह है कि अपना प्रवास कार्य व्यतीत करने के बाद वापस जाते समय इनके बच्चे अगुवाई करते हैं जिनका यह अनुवांशिक गुण इनमें स्वतः ही आ जाता है। बगुला प्रजाति का यह पक्षी प्रतिवर्ष चीन, इंडोनेशिया, श्रीलंका पाकिस्तान जैसे देशों से लंबी दूरी तय करके छत्तीसगढ़ के निश्चित स्थानों में पहुंचते हैं जहां बड़े-बड़े तालाब व बांध होते हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button